शिव वाटिका में कांवरियों का स्वागत, भजनों से शिवमय हुआ माहौल
झुमते गाते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के शिववाटिका में देवघर से लौट रहे कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम और भजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। भक्त भक्ति रस में झूम उठे।
झुमरीतिलैया: बाईपास रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप बाबा निवास शिव वाटिका में बाबा धाम देवघर से जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है. मंगलवार की रात चतरा और औरंगाबाद से लौट रहे कांवरिए शिव वाटिका पहुंचे, जहां सेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
श्रद्धालुओं को बैंक्वेट हॉल में बैठाकर सबसे पहले चाय-पानी उपलब्ध कराया गया. इसके बाद आकर्षक दरबार में पुजारी सत्यनारायण पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई. पूजा के उपरांत भजन गायक राजा चौरसिया, दीपक सिंह, आराधना सिंह, विक्की केसरी और उनकी टीम ने भगवान शिव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी.
भक्ति संगीत से पूरा परिसर शिवमय हो गया और कांवरिया भक्ति रस में झूम उठे. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया. इसके बाद कांवरिए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए.
शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी इस मार्ग से गुजरने वाले सभी कांवरियों के लिए नि:शुल्क चाय, पानी, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बाबा भोलेनाथ के भक्तों की यात्रा को सुविधाजनक और सुखद बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










