बंद घर का ताला तोड़कर 2.5 लाख नकद और जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिखरे पड़े सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवारा के तितिरचांच गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 2.5 लाख नकद और लाखों के जेवरात उड़ाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचांच गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

टूटे मिले कमरों के दरवाजे

पीड़ित मेघलाल दास ने बताया कि वह मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बेटी के घर झुमरीतिलैया गए थे. इस दौरान उनका घर बंद था. बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे सहित घर के अन्य कमरों के ताले टूटे हुए मिले.

ये भी पढ़ें- जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी को लेकर सरकार पर हमला, अन्नपूर्णा देवी ने उठाई पारदर्शी भर्ती की मांग

घर के अंदर जाने पर सभी बक्से खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था. जांच करने पर करीब 2.5 लाख रुपये नकद और डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले. घटना की सूचना तुरंत चंदवारा थाना को दी गई. इसके बाद पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन सौंपा.

चोरी की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola