एसडीओ ने शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम 11 से 30 जुलाई तक होगा.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिला प्रशासन कोडरमा एवं इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम 11 से 30 जुलाई तक होगा. शिविर कोडरमा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास लगेगा. उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ रिया सिंह ने शनिवार को कोडरमा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समय पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने टोकन काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी एरिया, उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाएं, ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मौके पर डीटीओ विजय कुमार सोनी, बीडीओ मनोज कुमार रवि, इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola