16 अगस्त को 21 हजार फलदार पौधों का वितरण, मारवाड़ी सम्मेलन ने तय की रूपरेखा
पदाधिकारी को सम्मानित करते. | Prabhat Khabar Network
मारवाड़ी सम्मेलन कोडरमा द्वारा 16 अगस्त को 21 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। 25 अगस्त को नई कार्यकारिणी का गठन होगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
झुमरीतिलैया: मारवाड़ी सम्मेलन कोडरमा जिला इकाई की बैठक श्री अग्रसेन भवन में हुई. बैठक में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से 16 अगस्त को आयोजित होने वाले पौधा वितरण अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में इस वर्ष 21 हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया. सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग पर बल दिया.
बैठक में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा. संगठन ने समाज के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की.
बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण गोपाल सर्राफ ने प्रस्तुत किया. सर्वसम्मति से पौधा वितरण अभियान के लिए गौरव माहेश्वरी एवं विपुल चौधरी को परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई.
बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को अगली बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.
बैठक के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंस खाटूवाला, सज्जन शर्मा, हेमंत दुगड़, प्रदीप खाटूवाला और विपुल चौधरी विजेता रहे. सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप केड़िया, अध्यक्ष राम रतन महर्षि, सचिव संदीप केड़िया, कैलाश चौधरी, सुरेश जैन, गोपाल सर्राफ, मनोज केडिया, संजय अग्रवाल वोटा, सज्जन शर्मा, महावीर खेतान, पीयूष भोजगड़िया, हेमंत दुगड़, प्रिंस खाटूवाला, गौरव माहेश्वरी, विपुल चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










