टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षा

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “यक्ष्मा आरोग्य मित्र” पहल के तहत 100 दिवसीय विशेष टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि कोडरमा. टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “यक्ष्मा आरोग्य मित्र” पहल के तहत 100 दिवसीय विशेष टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक में जिले में टीबी मरीजों के इलाज एवं उनकी नियमित ट्रैकिंग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित मरीजों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाये और उनका शत-प्रतिशत उपचार किया जाये. उन्होंने सहिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों की देखरेख पर बल दिया. बैठक में यह भी कहा गया कि मरीजों की समय-समय पर बलगम जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराये जाएं, ताकि उनकी स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा सके. सभी प्रखंडों में क्लीनिकल डाटा का सुव्यवस्थित संधारण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने टीबी जांच को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच शिविर आयोजित करने और व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाने पर जोर दिया, जिससे संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर इलाज सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर डीडीसी रवि जैन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष प्रसाद यादव, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा यक्ष्मा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola