इंडिया गठबंधन के विनोद सिंह को विजय बनाने का संकल्प

गठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलायी गयी.
जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली पांच पंचायत बिरसोडीह, पिपराडीह, कांटी, बड़की धमराय तथा तमाय पंचायत के इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलायी गयी. कांको में हुई इस बैठक की अध्यक्षता शमीम रहमानी ने की. बैठक में झामुमो जिला सचिव श्याम देव यादव व भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, उदय द्विवेदी ने कहा कि इंडिया गंठबंधन प्रत्याशी की जीत हुई, तो जिले में ढिबरा उद्योग को पुनर्जीवित किया जायेगा. सभी ने लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित प्रत्याशी विनोद सिंह को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया. मौके पर शमसुल अंसारी, कुलेश्वर सिंह, महेश यादव, रविशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, सचिन भारती, कामेश्वर भारती, वीरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, सहदेव दास, अनिल वर्णवाल, ईश्वर यादव, दशरथ पासवान, सिकंदर राम, रामावतार भारती, गुलाब गिरी, प्रदीप गिरी, सुरेश यादव आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










