राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आगामी 13 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने की. प्रधान जिला जज ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. अपने-अपने न्यायालय से राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन योग्य मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने की अपील की. कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की अपील की. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, अवर न्यायाधीश तृतीय प्रज्ञा बाजपेई, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, नमिता मिंज, ज्योत्सना पाण्डेय व मुंसिफ मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola