अधूरी व जर्जर सड़कों का मामला सदन में उठाया

Updated:
विज्ञापन
अधूरी व जर्जर सड़कों का मामला सदन में उठाया

मंत्री ने बताया कि घुटीटांड से बोना-बड़कीटांड़ होते हुए बिलागड़ा तक तथा भितिया से लोहरा सीमाना तक वर्तमान में कच्ची सड़कें हैं.

विज्ञापन

चंदवारा . बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती बेंदी पंचायत की सड़कों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि क्या घुटीटांड़ से बोना-बड़कीटांड़ होते हुए बिलागड़ा तक, भितिया से लोहरा सीमाना तक तथा चौराही चट्टान से बोंगादाग तक की सड़कें अब तक नहीं बनी हैं. इस पर प्रभारी मंत्री ने आंशिक रूप से स्थिति को स्वीकार किया. इसके बाद विधायक ने पूछा कि क्या सरकार इन सड़कों का कालीकरण या पक्कीकरण कराने की योजना बना रही है. इस पर मंत्री ने बताया कि घुटीटांड से बोना-बड़कीटांड़ होते हुए बिलागड़ा तक तथा भितिया से लोहरा सीमाना तक वर्तमान में कच्ची सड़कें हैं. वहीं चौराही चट्टान से बोंगादाग तक सड़क का निर्माण 10 वर्ष पूर्व आइएपी योजना के तहत कराया गया था, जो अब जर्जर हो चुकी है. मंत्री ने कहा कि विभागीय नीति एवं बजटीय प्रावधानों के अनुसार, इन सड़कों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola