25 मई तक चलने वाले जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
25 मई तक चलने वाले जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

जनभागीदारी सप्ताह के तहत 19 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में 18 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले जनभागीदारी सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किया. इस दौरान जिला, प्रखंड और पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. डीसी श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में आदिवासी और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रसार प्रसार के साथ साथ लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर इस अभियान की शुरुआत की गयी है. अभियान के दौरान जिले के चयनित जनजातीय गांवों और उनके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जनभागीदारी सप्ताह के तहत 19 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. मौके पर डीडीसी रवि जैन, डीएसओ प्रदीप कुमार शुक्ला , जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कु निशांत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola