शारदा हाई स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
शारदा हाई स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

शारदा हाई स्कूल मडुआटांड़ में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शारदा हाई स्कूल मडुआटांड़ में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर की गयी. प्राचार्या बबीता पांडेय ने सभी को बधाई दी. समारोह में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद, नृत्य और संगीत के आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये गये. प्रथम पलक रत्ति, द्वितीय उज्जवल कुमार और तृतीय शिवानी कुमारी रहे. विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola