ePaper

मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा

Updated at : 22 Mar 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा

माहुरी वैश्य मंडल परसाबाद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव के पहले दिन शनिवार को झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जयनगर. माहुरी वैश्य मंडल परसाबाद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव के पहले दिन शनिवार को झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. सुसज्जित वाहन में माहुरी वैश्य मंडल के बालिका समिति की बच्चियों द्वारा मां मथुरासिनी, राधा कृष्ण, दुर्गा माता सहित कई देवी-देवताओं की जीवंत झांकी गाजे-बाजे के साथ निकली गयी. इस दौरान जयकारा लगाते हुए परसाबाद दुर्गा मंदिर, कटिया बाजार, राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया. शोभायात्रा स्टेशन रोड परसाबाद स्थित मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थल पहुंचा़ यहां पंडित राजेंद्र पांडेय द्वारा विधिवत पूजा करायी गयी. माहुरी वैश्य मंडल परसाबाद के अध्यक्ष सतीश गुप्ता व पूजा प्रबंध समिति अध्यक्ष राहुल सेठ ने बताया कि तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव के पहले दिन रात में माहुरी वैश्य महिला समिति व बालिका समिति की ओर से संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं रविवार को भजन जागरण कार्यक्रम होगा, जिसमें कई कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं सोमवार को हवन पूजन तथा संध्या में प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola