ePaper

प्रो कबड्डी लीग की विजेता टीम मॉडर्न मिरेकल्स सम्मानित

Updated at : 26 Apr 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग की विजेता टीम मॉडर्न मिरेकल्स सम्मानित

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह

विज्ञापन

: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को समारोह आयोजित कर कोडरमा प्रो कबड्डी लीग के महिला वर्ग की विजेता टीम मॉडर्न मिरेकल्स काे सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को गिफ्ट, स्मृति चिह्न ्रभेंट कर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि जिला कबड्डी संघ द्वारा कोडरमा प्रो कबड्डी लीग का आयोजन 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया गया था. फाइनल में मॉडर्न मिरेकल्स ने कौण्डिण्या सुपर किंग्स को पराजित कर रुक्मिणी देवी एवं बसंत शर्मा ट्रॉफी अपने नाम किया था. विद्यालय पहुंचने पर टीम की कप्तान रीता कुमारी, खिलाड़ी बबीता कुमारी, गौरी कुमारी, लकी कुमारी, खुशी कुमारी, खुशी, रानी तिग्गा, सिम्पी कुमारी, सृष्टि कुमारी, राखी रानी कसिकु, ज्योति कुमारी, रुपांजलि कुमारी, टीम कोच सोनाली कुमारी काे सम्मानित किया गया. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मॉडर्न मिरेकल्स की हमारी बेटियों ने कोडरमा प्रो कबड्डी लीग में विजयी होकर यह सिद्ध कर दिया है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola