प्रेरणा शाखा का गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
प्रेरणा शाखा का गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम

प्रेरणा शाखा की ओर से कोडरमा गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया की प्रेरणा शाखा की ओर से कोडरमा गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान गो माता को गुड़, रोटी सहित अन्य पौष्टिक सामग्री खिलायी गयी. शाखा अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि गो माता की सेवा करना प्रेरणादायी कार्य है. उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन गोशाला में चल रहे गो रोटी अभियान से जुड़ने की अपील की. बताया कि 28 नवंबर को प्रांत स्तर पर “जंक फूड नहीं, हेल्दी फूड अपनायें” विषय पर झारखंड प्रांत के सभी जिलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत कक्षा चार तक के स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें जंक फूड से होनेवाले नुकसान और हेल्दी फूड के लाभ की जानकारी दी जायेगी. झुमरी तिलैया शाखा यह कार्यक्रम भालोटिया स्कूल में आयोजित करेगी. सारिका लड्ढा ने बताया कि मंच द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते हैं. कार्यक्रम में नेहा हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, नेहा जैन सहित प्रेरणा शाखा के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola