कोडरमा महिला क्रिकेट टीम के गठन की तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा महिला क्रिकेट टीम के गठन की तैयारी जोरों पर

केडीसीए के पदाधिकारी ओम प्रकाश, राजू रंजन सिन्हा और भीम गोस्वामी की देखरेख में खेल की बारीकियों को सिखाया जा रहा है.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 और अंडर 23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोडरमा टीम के गठन की प्रक्रिया कई दिनों से हो रही है. लड़कियों के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है. केडीसीए के पदाधिकारी ओम प्रकाश, राजू रंजन सिन्हा और भीम गोस्वामी की देखरेख में खेल की बारीकियों को सिखाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कोडरमा के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लड़कियों ने क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी दिखायी है. पिछले दो-तीन वर्षों से कोडरमा की महिला क्रिकेट टीम जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं. आगामी 24 मार्च से होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामेंट में कोडरमा की अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम भाग लेगी. लड़कियां पुलिस लाइन मैदान चंदवारा तथा लोकाई मैदान में कैंप और प्रैक्टिस मैच के दौरान कड़ी मेहनत कर रही हैंं. यह जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी.

मोबाइल छीनने व गाली गलौज करने का आरोप

जयनगर . कटिया निवासी युवा व्यवसायी अर्चित कुमार ने जयनगर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बीच सड़क पर मोबाइल छीनने और उसे तोड़ने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. इसमें उन्होंने अशोक गुप्ता (पिता वनवारी राम) को आरोपी बनाया है. श्री कुमार ने कहा है कि पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद है. बिना किसी कारण को उसके साथ यह व्यवहार किया गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola