रेलवे में नौकरी पर आज ट्विटर अभियान चलायेंगे कुली
Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 6:56 PM
कुलियों को रेलवे की स्थायी नौकरी में समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, विश्राम गृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने और कुलियों का काम निजी क्षेत्र को देने पर रोक लगाने की मांगों पर 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से पूरे देश के कुली ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलायेंगे.
कोडरमा. कुलियों को रेलवे की स्थायी नौकरी में समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, विश्राम गृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने और कुलियों का काम निजी क्षेत्र को देने पर रोक लगाने की मांगों पर 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से पूरे देश के कुली ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलायेंगे. इसके तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे बोर्ड को टैग कर पोस्ट किया जायेगा. बजट सत्र से पहले सरकार का ध्यान कुलियों की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के सवाल पर आकर्षित करने और बजट में 2008 की तरह कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने की घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में बुधवार को इस अभियान को चलाने का फैसला किया गया. बैठक में हुए निर्णयों के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुली मोर्चा के मंडल कोऑर्डिनेटर धनबाद राहुल कुमार यादव ने बताया कि कुली अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. वर्चुयल बैठक में चंदेश्वर मुखिया, शांतनु मुखर्जी, अरुण कुमार महतो, मनोज मंडल, प्रकाश कुमार, अनिल मंडल, ओम प्रकाश राम, मो. नवी हुसैन, शेख रहमतुल्ला, अरविंद कुमार, कन्हैया ग्वाला, राज कुमार, राज कपूर, संजय पासवान, अनिल सावले, मो. अमजद, मूलचंद, जितेन्द्र दांगी, राम जन्म यादव, राम महावार, राम बाबू बिलाल, चंद्रपाल,आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










