शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
Updated at : 22 Jan 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाये रखेंगे
विज्ञापन
जयनगर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बीडीओ गौतम कुमार ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी. शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखेंगे. मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ कार्यक्रम
मरकच्चो. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदान के अधिकार का उपयोग करने की शपथ ली. अधिकारियों ने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है और हर नागरिक को निर्भीक, निष्पक्ष एवं बिना किसी दबाव के मतदान करना चाहिए. उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, एमओ जमीला खातून, सांसद प्रतिनिधि शंभु सिंह, एई चितरंजन कुमार, सीआई नितीश कुमार, उपमुखिया प्रदीप राम समेत प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




