शिक्षा के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विपिन दास ने की. संगोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय स्तर पर बच्चों के शैक्षणिक विकास की जानकारी दी गयी. शिक्षा का और विकास कैसे हो, इस पर विचार विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि शिक्षा के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है, इसके लिये शिक्षकों और अभिभावकों दोनों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा. संचालन शिक्षक वीरेंद्र राय ने किया. मौके पर मुखिया गणपत यादव, पंसस धानेश्वर राणा, प्रधानाध्यापक हंसराज सिंह, उप मुखिया चंदन वर्णवाल, बलदेव रजक, पवन सिंह, जाहिदा बहरीन, शबनम खातून, वार्ड सदस्य रणजीत सिंह, समाजसेवी विवेक साहू, कैलाश दास, संतोष साहू मौजूद थे.

बेरोगाई में महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कल

जयनगर . खरियोडीह पंचायत के बेरोगाई में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी भगवती सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर है. 19 जनवरी को ध्वजारोहण किया जायेगा. यह जानकारी यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने दी. उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण से पूर्व नगर भ्रमण किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष रामजी यादव, उपाध्यक्ष सीताराम यादव, कोषाध्यक्ष दशरथ यादव, उप कोषाध्यक्ष उमेश यादव, जागेश्वर यादव, छात्रधारी यादव, दशरथ यादव, द्वारिका राणा, मथुरा राम, रामप्रवेश यादव, भागीरथ यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मण राणा, राजेंद्र यादव सहित सभी ग्रामीण लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola