वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Aug 2025 4:29 PM

विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर देशव्यापी अभियान के तहत नगर पंचायत डोमचांच स्थित विवाह भवन में बैंक ऑफ इंडिया शाखा डोमचांच द्वारा वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पैसों के लिए फर्जी अनुरोधों से सावधान रहें :सोहम शोमे प्रतिनिधि डोमचांच. ग्राम पंचायत स्तर पर देशव्यापी अभियान के तहत नगर पंचायत डोमचांच स्थित विवाह भवन में बैंक ऑफ इंडिया शाखा डोमचांच द्वारा वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी सोहम शोमे मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि के हजारीबाग आंचलिक कार्यालय से उप आंचलिक प्रबंधक खीरू चंद साहू, अग्रणी जिला प्रबंधक विमलकांत झा आदि मौजूद थे. सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सोहम शोमे ने इस अभियान की उपयोगिता के बारे में बताया. साथ ही सरकार के इस संकल्प को पुनः दोहराया कि अभी भी लगभग डेढ़ करोड़ की जो आबादी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित है, उसे इस तरह के शिविर लगाकर उसे जोड़ने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि ज्यादा और तुरंत लाभ का दावा करने वाली योजनाएं जोखिम भरी हो सकती हैं. धोखेबाजों के चंगुल में न फंसें पैसों के लिए फर्जी अनुरोधों से सावधान रहें. वहीं उप आंचलिक प्रबंधक खीरु चंद साहू ने बताया कि जिले के सभी जगहों पर यह अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है. उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस तरह के शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले. अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा ने सभी सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना को विस्तार से सभी को बताया. वहीं शाखा प्रबंधक श्रीनिवास ने सभी को बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की जानकारी लेनी हो तो बैंक आये. मौके पर एफ एल सी के इंचार्ज अवनींद्र कुमार सिंह, सीएफएल के झारखंड जिले के इंचार्ज अमन दीप, संजय रजक, नवीन रजक, पवन कुमार शर्मा, भुनेश्वर कुमार, रविन्द्र कुमार, अंकुश कुमार, सचिन कुमार, ममता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola