सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन

प्रखंड के मरकच्चो मध्य, पपलो व मरकच्चो दक्षिणी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. राज्य सरकार के निर्देश पर 21 से 28 नवंबर तक चलनेवाले सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड के मरकच्चो मध्य, पपलो व मरकच्चो दक्षिणी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ हुलास महतो व सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने शिविर में पहुंचनेवाले लोगों से संवाद स्थापित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी ली. वहीं आय, आवासीय, जाति, मृत्यु प्रमाण पत्र के स्टॉल के साथ नये राशन कार्ड, भूमि की मापी, दाखिल खारिज सहकारिता व पशुपालन विभाग, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के स्टॉल लगाये गये थे. ग्रामीणों के कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शिविर में कल्याण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल, बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. शिविर में कई पेंशनर लाभुकों को स्वीकृति पत्र बांटे गये. मनरेगा मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया. मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल नहीं लगाये जाने के कारण स्वास्थ्य जांच कराने आये ग्रामीणों को बिना स्वास्थ्य जांच कराये लौटना पड़ा. मौके पर मुखिया दीपक पाण्डेय, रानी सिंह, चिंता देवी, रविशंकर सिंह, संजू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola