ePaper

लड़की उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

तिलैया पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के पीछे एक मकान में छापामारी कर ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कॉल गर्ल्स सार्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध करने के नाम पर ऑनलाइन पैसों की ठगी करता था़

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के पीछे एक मकान में छापामारी कर ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कॉल गर्ल्स सार्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध करने के नाम पर ऑनलाइन पैसों की ठगी करता था़ आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल, आठ सिम कार्ड, 15 एटीएम, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड व 12 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया गया है़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंडरो थाना बगोदर जिला गिरिडीह निवासी 21 वर्षीय संजीत कुमार (पिता सुरेश साहू) के रूप में हुई है़ पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात में सूचना मिली कि तिलैया थाना अंतर्गत सुभाष चौक के पीछे कुछ लड़के किराये पर कमरा लेकर लोगों को कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध करने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने उक्त मकान में छापामारी की़ इस दौरान एक साइबर अपराधी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया़ तलाशी के क्रम में कई मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद हुए़ पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर वॉइस चेंजर का उपयोग कर लड़की की आवाज में लोगों को फंसाता था. उन्हें लड़की उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की ठगी करता था़ यही नहीं वीडियो चैट कर अश्लील वीडियो चलाकर दूसरे व्यक्ति की स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल कर पैसा मंगवाता था़ इस संबंध में तिलैया थाना कांड स्ख्या 82/25 दर्ज किया गया है़ छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रंजित राय व अन्य जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola