जांच में गड़बड़ियां मिली, तीन दुकानों पर लगाया जुर्माना

परसाबाद, कटिया व स्टेशन क्षेत्र के दुकानों व मिष्ठान भंडारों की जांच
जायजा: परसाबाद, कटिया व स्टेशन क्षेत्र के दुकानों व मिष्ठान भंडारों की जांच कोडरमा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को परसाबाद, कटिया व स्टेशन क्षेत्र स्थित विभिन्न किराना दुकानों, फल विक्रेताओं व मिष्ठान भंडारों की जांच की. हालांकि, जांच की भनक लगते ही कई थोक विक्रेता व मिष्ठान भंडार संचालक अपनी दुकानें बंद कर निकल लिये. पदाधिकारी ने जांच के क्रम में एक मिष्ठान भंडार में लड्डू में अखाद्य रंग का प्रयोग पाया. ऐसे में उक्त लड्डू व अखाद्य रंग को मौके पर ही नष्ट कराया गया. कई मिष्ठान भंडार व किराना दुकानों में फूड लाइसेंस नहीं पाया गया. इस पर सभी संबंधित दुकानदारों को 14 दिनों के अंदर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया. जांच के क्रम में चावला किराना स्टोर में बिना निर्माण तिथि के 20 डिब्बा सोनपापड़ी पाया गया, जिसे निर्माता कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया गया. साथ ही उक्त प्रतिष्ठान से पूजा में उपयोग होने वाला घी जब्त किया गया. चंद्रावती स्टोर से बिना फूड लाइसेंस अंकित 50 पैकेट रंगीन पेय पदार्थ जब्त किये गये. एक अन्य किराना स्टोर से सॉस का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया. जांच टीम में जिला परामर्शी दीपेश कुमार, सहायक अवर पुलिस निरीक्षक शिवराज उरांव, जितेंद्र महतो, वीरेंद्र शर्मा व अन्य शामिल थे़ तीन प्रतिष्ठानों पर लगाया जुर्माना , इधर, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने परसाबाद रेलवे स्टेशन व बाजार में कोटपा एक्ट 2003 एवं कोटपा एक्ट (झारखंड संशोधन) 2021 के विभिन्न धाराओं अंतर्गत कई प्रतिष्ठानों में छापामारी की. छापामारी के दौरान कई प्रतिष्ठान तंबाकू और तंबाकू उत्पाद संबंधी पदार्थ का बिक्री करते हुए पाये गये . 16 प्रतिष्ठानों की जांच में तीन से 1400 रुपये जुर्माना वसूला गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










