मानव सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है रोटरी

Updated:
विज्ञापन
मानव सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है रोटरी

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने रोटरी क्लब का किया निरीक्षण

विज्ञापन

: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने रोटरी क्लब का किया निरीक्षण झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा का निरीक्षण किया. उन्होंने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा योजनाओं का जायजा लिया और कार्यों की सराहना की. रोटरी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कोडरमा रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लब के स्थायी सेवा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और बताया कि रोटरी सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने विशेष रूप से रोटरी आई हॉस्पिटल, रोटरी डायलिसिस सेंटर, रोटरी बाल विद्यालय और सहेली सेंटर के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि सहेली सेंटर में दर्जनों महिलाएं और छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. मौके पर जोन-9 के असिस्टेंट गवर्नर नवीन सिन्हा, क्लब अध्यक्ष संतोष सिन्हा, सचिव संदीप सिन्हा, पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर नवीन जैन, महेश दारूका, जय कुमार, गंगवाल कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, गौरांग पुजारा, प्रतीक जैन, माला दारूका, रूपा रानी सिन्हा आदि मौजूद थे. इधर, मंगलवार की रात्रि में रामेश्वरम होटल सभागार में क्लब असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सेवा क्षेत्रों के डायरेक्टर ने वर्षभर की रिपोर्ट प्रस्तुत की.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola