इंजेक्शन लगाते ही डेढ़ साल की बच्ची की मौत, हंगामा

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डोमचांच शहीद चौक के पास संचालित मेडविन हाॅस्पिटल की घटना

विज्ञापन

: डोमचांच शहीद चौक के पास संचालित मेडविन हाॅस्पिटल की घटना डोमचांच. प्रखंड के कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर शहीद चौक के समीप संचालित मेडविन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर को डेढ़ वर्षीया एक बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया़ परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गयी है़ परिजन अस्पताल को सील करने व संबंधित डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे़ क्या है मामला: जानकारी के अनुसार, बगरीडीह निवासी किशोर यादव की डेढ़ वर्षीया पुत्री तनिष्का कुमारी को बुखार लगा था. परिजनों के अनुसार, बीमार बच्ची को लेकर मेडविन हॉस्पिटल डोमचांच पहुंचे, जहां डॉ विपिन कुमार ने इलाज किया. मृतका की मां पूनम देवी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को देखने के बाद डॉ विपिन ने कहा कि भाप लगाना होगा़ साथ ही ऑक्सीजन लगाने की जरूरत है़ इससे पहले इंजेक्शन दिया गया़ कुछ देर बाद बच्ची का पैर ठंडा हो गया़ ऐसे में डॉक्टर को बुलाया गया़ उनके कहने पर कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाया, इसके बाद बच्ची की मौत हो गयी. इधर, बच्ची की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे़ हंगामा की सूचना पर डोमचांच थाना के एसआई सुबोध कुमार पाठक दल बल के साथ पहुंचे़ समाचार लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी, जबकि डॉ विपिन कुमार भी अस्पताल में मौजूद थे. बता दें कि डॉ विपिन कुमार मरकच्चो में सरकारी चिकित्सक के रूप में पदस्थापित हैं. वे डोमचांच में निजी अस्पताल भी चलाते हैं. उन्होंने इलाज में लापरवाही की बात से इंकार किया है़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola