सफाई व्यवस्था में लापरवाही के लिए चार कर्मियों को नोटिस

सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए अध्यक्ष संग बैठक
: सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए अध्यक्ष संग बैठक झुमरीतिलैया. शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई़ बैठक मे जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम नहीं होने पर पार्षदों ने नाराजगी जतायी. बैठक में इस बात की जानकारी ली गयी कि सभी वार्डों में नियुक्त दो-दो सफाई कर्मी और एक-एक पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार कर रहे हैं. बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों से पूछा गया कि उनके क्षेत्र में सफाई कार्य सही तरीके से हो रहा है या नहीं? इस पर कई पार्षदों ने कहा कि अपेक्षित स्तर पर सफाई कार्य नहीं हो रहा है और व्यवस्था में सुधार की जरूरत है़ अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि वार्ड पार्षदों की देखरेख में सफाई कार्य को और प्रभावी बनाया जाये, ताकि हर गली और मोहल्ले में स्वच्छता दिखायी दे़ बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कार्य में लापरवाही को लेकर चार कर्मियों राजू राम, अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा और विमल कुमार शर्मा को स्पष्टीकरण जारी किया गया है़ अध्यक्ष ने बताया कि कई बार मौखिक निर्देश देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ़ इससे शहर में गंदगी फैल रही है और नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है. बैठक में वार्ड पार्षद संजय कुमार यादव, नीलम पासवान, महेश यादव, सीमा कुमारी, नीरज कर्ण, पिंकी जैन, उदय सिंह, राजेश कुमार, पार्वती कुमारी व मनीष चौधरी के अलावा मिशन प्रबंधक नीलम कुमारी, बिमल कुमार, दुलारचंद यादव व कोडरमा सॉलिड वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत तिवारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




