स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम

विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम कोडरमा. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बंगाली एसोसिएशन झुमरीतिलैया शाखा की ओर से सोमवार को अड्डी बांग्ला रोड स्थित रवींद्र भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. मौके पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. एसोसिएशन के सचिव उत्तम चटर्जी ने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत है. सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील देवनाथ ने कहा कि स्वामी जी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित भावना से कार्य करना है. इसके लिये समाज में युवाओं को जागृत करते हुए उन्हें राष्ट्र के नवनिर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित करना है. देवनाथ ने कहा कि विवेकानंद ने भारत का पताका पूरे विश्व में लहराने के साथ ही युवाओं को सही राह दिखायी थी. मौके पर सुधन्य घोष, विमल चटर्जी, आलोक सरकार, कमल दत्ता, विभूति चक्रवर्ती, भ्रमर राय, देवाशीष राय, अरुप मित्र, चंदन चटर्जी, गौतम पाल व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola