नारायणी तेरो नाम सुहानी..भजन पर झूमे भक्त

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नारायणी तेरो नाम सुहानी..भजन पर झूमे भक्त

श्री राणीसती मंदिर में गुरुवार को भादी महोत्सव के दूसरे दिन मंगलपाठ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री राणीसती मंदिर में गुरुवार को भादी महोत्सव के दूसरे दिन मंगलपाठ का आयोजन किया गया. इसमें 151 महिलाएं शामिल हुईं. यजमान के रूप में अलका अनिल खाटूवाला शामिल हुईं. पूजा-अर्चना आचार्य अनिल मिश्रा ने करायी. मंगलपाठ को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया. मंगल भवन अमंगल हारी..नारायणी तेरो नाम सुहानी..जय दादी के जयकारे यहां लगाये गये. कोलकाता से आयी गायिका ज्योति खेमका और कविता अग्रवाल ने गीत प्रस्तुत किये. तेरी चुनरी के आगे झुक गये बड़े-बड़े सरकार..जय भवानी..लाया थारी चुनरी कर लो मैया श्रृंगार..जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे. कार्यक्रम का आयोजन श्री राणीसती महोत्सव समिति संयुक्त तत्वाधान में हुआ. संयोजक प्रदीप खाटूवाला व सह संयोजक कैलाश चौधरी ने कहा कि समाज की बुराइयों को त्यागने की जरूरत है. धार्मिक भावनाओं से आपसी सामंजस्य भी बनता है. मौके पर संरक्षक श्यामसुंदर सिंघानिया, महेश दारूका, अनूप खाटूवाला, संजीव खेतान, प्रदीप केडिया, अरविंद चौधरी, विपुल चौधरी, सुनील लोहिया, संजय नरेड़ी, अमित गुप्ता, चंद्रशेखर जोशी, रंजीत चौधरी, हर्ष जालान, गोपाल सर्राफ, मनोज लढ्ढा, राकेश सुरेका, यश बंसल, संतोष लढ्ढा, रश्मी लड्ढा, सारिका लढ्ढा, श्रेया केडिया, लक्ष्मी देवी सिंघानिया, ऊषा शर्मा, बबीता केडिया, मां की लाड़ली कि अंजुला खाटूवाल, शालू चौधरी, कुसुम चौधरी, नीना सुखानी, सारिका केडिया, पिंकी खेतान, शैलजा केडिया, अंजू लढ्ढा, मीना हिसारिया, आशा दारुका, मीरा खाटूवाला, दीपाली भदानी, वीणा केडिया, रेखा कंन्दोई, रिचा खाटूवाला, नीलम पिलानिया, कविता महेश्वरी, मीता महेश्वरी, स्वाति अग्रवाल, पूनम टिबड़ेवाल समेत अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम मित्र मंडल, प्रेरणा शाखा सहित कई दादी भक्त मौजूद थे. आज होगा जागरण: शुक्रवार की संध्या श्री राणी सती मंदिर में अखंड ज्योत के साथ भजन कार्यक्रम होगा. इसमें कोलकाता के गायक प्रियंका सोनकर भजन प्रस्तुत करेंगे. इस अवसर पर प्रसाद का वितरण किया जायेगा. दूसरी ओर चांडक कांप्लेक्स स्थिति बिनोद बजाज के निवास स्थल पर भी रानी सती दादी जी का भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा. जिसमें कलकत्ता के दया शर्मा, अमन शर्मा शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola