शोक संतप्त परिजनों से मिली विधायक
Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 May 2026 10:24 PM
विधायक डॉ़ नीरा यादव ने गुरुवार को सतगावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया़ इस दौरान उन्होंने विभिन्न हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया़
सतगावां. विधायक डॉ़ नीरा यादव ने गुरुवार को सतगावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया़ इस दौरान उन्होंने विभिन्न हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया़ विधायक ने भाजपा के वरीय नेता मनोज भगत के समलदीह आवास पर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की़ वहीं शिवपुर में सड़क हादसे में घायल भाजपा कार्यकर्ता शशि सिंह से मिलने आवास पहुंची और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की़ विधायक प्रखंड के भखरा में हाथी के हमले से घायल पृथ्वी सिंह को देखने पहुंची विधायक ने उनके इलाज एवं मुआवजा के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की़ साथ ही रिम्स के निदेशक से वार्ता कर पृथ्वी सिंह के इलाज की समुचित व्यवस्था करने को कहा़ विधायक ने खुट्टा में पवन यादव के परिजनों से भी मुलाकात की जिनकी सर्पदंश से मौत हो गई थी़ उन्होंने कटैया पहुंचकर हाथी के हमले से मारे गए रोहित कुमार के परिजनों से मिलकर मुआवजा और अन्य सरकारी लाभ दिलाये जाने का भरोसा दिया़ विधायक ने नंदूडीह पहुंचकर प्रदीप यादव और उनके परिजनों से मुलाकात की़ ज्ञात हो कि यहां वज्रपात से प्रदीप यादव की पत्नी, पुत्र और बुआ, तीन लोगों की मौत हो गयी थी़ अपने दौरे के दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलकर समस्याओं की भी जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया़ उन्होंने वन विश्रामागार परिसर में सतगावां बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी से विभिन्न मामलों पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित पहल करने को कहा़ दौरे में उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, रंजीत सिंह के अलावा धनंजय यादव, रामवचन यादव, व्यास कुमार, सिकंदर यादव, पिंटू सिंह, शिवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, राहुल कुमार, अविनाश यादव, सुबोध सिंह, मनीष अग्रवाल, सचिन राणा, विपुल मोदी, मुकेश राम, परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, कुलदीप राम, राजकुमार यादव, पारिजात सिंह, चुन्नू सिंह आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










