ePaper

डरा धमका नाबालिग से किया दुष्कर्म

Updated at : 13 Jun 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
डरा धमका नाबालिग से किया दुष्कर्म

एक 16 साल की नाबालिग लड़की को डरा- धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म व गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के हरली रोड के वार्ड-23 में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को डरा- धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म व गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन दिया है़ आरोप दूसरे वार्ड के एक युवक पर लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता की मां के अनुसार वह चाय समोसा की दुकान चलाती है़ उसकी बेटी घर पर रहकर पढ़ाई करती है. इसी बीच एक दिन वार्ड-25 के हनुमान गली निवासी सुबोध यादव (पिता-सुरेश यादव) घर में घुसा और पुत्री से जबरन संबंध बनाया. आरोपी ने पुत्री को किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद चाकू के बल पर कई बार दु्ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब बेटी के पेट में दर्द हुआ, तब वह डॉक्टर को दिखाने गयी. वहां पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी़ इस बाबत आरोपी से पूछने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है़ आरोपी फरार बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola