ePaper

पेंटिंग में माया व निबंध में तरन्नुम परवीन जिला टॉपर

Updated at : 05 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पेंटिंग में माया व निबंध में तरन्नुम परवीन जिला टॉपर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलाये जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता व आउटरीच प्रोग्राम के तहत जिला स्तर पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलाये जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता व आउटरीच प्रोग्राम के तहत जिला स्तर पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के निर्देश के आलोक में शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. निबंध प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर मरकच्चो की 12वीं कक्षा की छात्रा तरन्नुम परवीन और पेंटिंग प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की माया कुमारी ने जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया. उक्त प्रतियोगिता का विषय बाल श्रम, बाल विवाह था. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता की जिला टॉपर माया कुमारी व निबंध प्रतियोगिता की जिला टॉपर तरन्नुम परवीन का प्रशस्ति पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा को उपलब्ध कराया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने अपने प्रकोष्ठ में इन दोनों बच्चों को झालसा द्वारा भेजे गये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह अमूल्य धरोहर है, जिसके सहयोग से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकता है. किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आता है. इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी जज इंचार्ज ज्योत्सना पांडेय, प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर मरकच्चो के प्रधानाचार्य न्यूटन कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola