मारवाड़ी युवा मंच क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज

Updated:
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज

पहला मैच अहिंमसा वारियर और धुरंधर के बीच खेला गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित मारवाड़ी प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज जिनी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ, जहां पुरुषों की आठ टीम में 64 खिलाड़ी और महिलाओं की दो टीम में 16 महिलाएं अपना दमखम दिखायेंगे. पहला मैच अहिंमसा वारियर और धुरंधर के बीच खेला गया. धुरंधर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए अहिंमसा वारियर की टीम ने 9.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया. दूसरा लीग मैच महेश्वरी स्ट्राइकर और हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर के बीच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरो एक्सट्रीम ग्लेडिएटर ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाये. महेश्वरी स्ट्राइकर 9.4 ओवरों में लक्ष्य को पूरा किया. तीसरा लीग मैच केकेसीएस और तुलसियान थंडर के बीच खेला गया, जिसमें केकेसीएस की टीम विजयी रही. चौथा लीग मैच कामधेनु नेक्स्ट और रेडक्लिफ रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें कामधेनु नेक्स्ट की टीम विजयी रही. इससे पहले अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान और कोषाध्यक्ष महावीर खेतान ने सभी 10 टीमों के ओनर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. परियोजना निदेशक राज पच्चीसिया, प्रतीक संघई, मिहिर खेतान, आकाश जैन, सिद्धार्थ झांझरी, गौरव चौधरी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola