निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष बने मनोहर राम

Updated at : 11 Mar 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष बने मनोहर राम

नगर निकाय चुनाव में झुमरीतिलैया नगर परिषद से नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर व 28 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

———————— झुमरीतिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को दिलायी गयी शपथ उपाध्यक्ष पद को लेकर किसी दूसरे पार्षद ने पेश नहीं की दावेदारी —————————– प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव में झुमरीतिलैया नगर परिषद से नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर व 28 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को शपथ दिलायी. जबकि अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अंचल अधिकारी रविभूषण प्रसाद व बीडीओ मनोज कुमार रवि ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि, चुनाव की नौबत नहीं आई. वार्ड नंबर 21 से पार्षद मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम ने एक मात्र नामांकन दाखिल किया. विरोध में किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने व नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद मनोहर कुमार राम को निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष घोषित किया गया. निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्हें भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह व उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में खासी गहमा गहमी दिखी. मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के समर्थकों के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी आदि मौजूद थे. शपथ ग्रहण के बाद अधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के साथ तस्वीरें भी खिंचवायी. वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शहर के विकास को लेकर अपने रोड मैप व विजन को सामने रखा. साथ ही सहयोग के लिए जनता व पार्षदों का आभार जताया. जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का करुंगा प्रयास : रमेश मैं झुमरी तिलैया की समस्त जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिनके विश्वास और समर्थन के कारण आज मुझे नगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर शपथ लेने का अवसर मिला है. शहर की जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं शत-प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा. मेरा प्रयास रहेगा कि नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता दी जाए. मैं अपने शहर की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा और पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी तथा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा. ————–रमेश हर्षधर, नव निर्वाचित अध्यक्ष —————————– जनता की समस्याओं का करेंगे समाधान : मनोहर मैं सभी पार्षदों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना है. यह मेरे लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है. सभी पार्षदों के साथ मेरा पहले भी अच्छा संबंध रहा है और आगे भी आपसी सहयोग और समन्वय के साथ मिलकर कार्य करेंगे. हम नगर की जनता की समस्याओं का समाधान करने और उनके हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. हमारा प्रयास रहेगा कि कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे. राशि की बंदरबांट जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाते हुए नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे. ————- मनोहर कुमार राम, नव निर्वाचित उपाध्यक्ष

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola