ePaper

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

Updated at : 26 Jun 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने विभिन्न प्रखंडों में संचालित आजीविका परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही समूहों के सशक्तीकरण, उत्पादकता में वृद्धि एवं बाजार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये. उन्होंने एफपीओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय में वृद्धि लानेवाले नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. डीसी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना प्राथमिकता है. उन्होंने विभिन्न एफपीओ के क्रिया-कलापों की जानकारी ली और संचालन और विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी रवि जैन, जिला परियोजना पदाधिकारी (जेएसएलपीएस), एफपीओ प्रतिनिधि, प्रखंड समन्वयक व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola