पीएम मोदी के मन की बात को सुना

Updated:
विज्ञापन
पीएम मोदी के मन की बात को सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक संवाद श्रृंखला मन की बात का 126वां एपिसोड रविवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना.

विज्ञापन

प्रतिनिधि कोडरमा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक संवाद श्रृंखला मन की बात का 126वां एपिसोड रविवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि पर नारी शक्ति को बधाई दी और कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं. उन्होंने स्व. लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इनके जीवन से देश को प्रेरणा मिलती है. साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना की नाविक सागर परिक्रमा जैसी पहलों को प्रेरणादायक बताते हुए कमांडर रूपा और दिलाना की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व अब वैश्विक उत्सव का रूप ले चुका है. उन्होंने गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करने की अपील करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने विजयादशमी के पथ संचलन की परंपरा को राष्ट्रभक्ति और सेवा का प्रतीक बताया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात’ कार्यक्रम हमें निरंतर समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पथ पर प्रेरित करता है. भाजपा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का अभियान है. कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाओ की शपथ दिलायी कार्यक्रम में चन्द्रशेखर जोशी, मनोज साव, रामदेव मोदी, रामचन्द्र राम, केदार यादव, सुनील पंडित, नरेन्द्र पाल, अजीत चन्द्रवंशी, राम पुनीत, विरेन्द्र यादव, ब्रह्मदेव यादव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola