स्व प्रयाग राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
स्व प्रयाग राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

जयहिंद युवा क्लब पिपचो के तत्वाधान में आयोजित स्व प्रयाग राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन हुआ.

विज्ञापन

जयनगर. जयहिंद युवा क्लब पिपचो के तत्वाधान में आयोजित स्व प्रयाग राम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मधवाटांड़ मैदान में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व गुब्बारा उड़ाकर किया. उदघाटन मैच डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया व जयनगर के आदर्श उवि मधवाटांड़ के बीच खेला गया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को नयी दिशा मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ा है. आयोजक सकलदेव राम आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं. विधायक अमित कुमार यादव ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल भावना के साथ टीम खेलें. मौके पर प्रमुख अंजु देवी, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मुखिया गणपत यादव, रूपाली देवी, पंसस बाजो दास, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, नौशाद आलम, शिक्षाविद लक्ष्मण चंद्र यादव, प्रभु यादव, सिकंदर यादव, सतीश रंजन, सुजीत राज सहित कई लोग मौजूद थे. अध्यक्षता मुखिया रामेश्वर प्रसाद यादव ने की. टूर्नामेंट को सफल बनाने में एसपॉंसर सकलदेव राम, संरक्षक महेंद्र राणा, अध्यक्ष कुंदन यादव, सचिव गुलाम गोस, उपाध्यक्ष पवन यादव, संचालक सुनील यादव, व्यवस्थापक कुर्बान अंसारी, अंपायर दाउद अंसारी, उद्घघोषक विनय राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola