कोड ओके: श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने दिया योगदान

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :08 Jan 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
कोड ओके: श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने दिया योगदान

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हितों की रक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में अभिनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ गौतम कुमार को पत्र सौंपा. उल्लेखनीय है कि श्री कुमार का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुआ है. मौके पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हितों की रक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने श्रमिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि उनके योगदान से क्षेत्र में श्रम विभाग की गतिविधियों में गति आयेगी तथा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं व अधिकार का बेहतर लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola