खाटू धाम से लौटे श्याम भक्तों का हुआ स्वागत

Author Rajesh|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खाटू धाम की तीन दिवसीय यात्रा से लौटे श्याम भक्तों का कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और जय श्री श्याम के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया

विज्ञापन

श्याम सेवा परिवार तिलैया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खाटू धाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जय श्री श्याम के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया. स्टेशन परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया. श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजन गाते हुए स्टेशन स्थित काली मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ. यात्रा के दौरान राजस्थान के खाटू धाम स्थित श्याम मित्र मंडल भवन में श्याम सेवा परिवार का पांचवां मासिक अरदास कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया.

इस अवसर पर बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा भव्य दरबार सजाया गया. कार्यक्रम में 126 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कीर्तन में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लिया. कोडरमा स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत में श्याम सेवा परिवार के अध्यक्ष बंटी शाहबादी, उपाध्यक्ष अभिषेक मंटू, प्रभात सिंह, चीकू सेठ, ननकी सिंह, मनीष यादव, सुरेश केसरी, सुजीत राज, अमित शर्मा, विक्रम गुप्ता, अनिल कुमार, संयोजक बबलू सिंह सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम के संयोजक एवं श्याम सेवा परिवार के सचिव विक्की मोदी ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola