सतगावां में यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 10:29 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

सतगावां . कलीडीह हलकुसा में दुर्गा मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित श्री श्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी सह मां पराम्बा जगत जननी प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. सभी कलश लेकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सकरी नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. यहां से करीब आठ किमी की दूरी तय करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का इतिहास 1959 से जुड़ा है और अब इसके जीर्णोद्धार के बाद यहां प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जा रहा है. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या आठ से रात्रि 11 बजे तक कथा वाचिका कनक पांडेया द्वारा प्रवचन किया जायेगा. इसके बाद रात 11 बजे से रामलीला का मंचन होगा. आचार्य लखन पांडेय के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जा रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में कृष्णनंदन प्रसाद, बासुदेव पंडित, रामविलास चौरसिया, गौरव अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, महेश अग्रवाल, लालो मोदी, उमेश अग्रवाल, उमेश चौरसिया, कृष्णकांत कुमार सहित समस्त ग्रामीण और यज्ञ समिति के सदस्य जुटे हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola