कोडरमा में प्रशिक्षु डीएसपी से रिवॉल्वर लेकर ले रहा था फोटो, गलती से दोस्त को लग गयी गोली, जानें पूरा मामला

प्रशिक्षु डीएसपी और उनके एक दोस्त से पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है. डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी व उनके अन्य दोस्तों से विस्तृत पूछताछ की जायेगी. इसके बाद ही आगे कुछ बता सकते हैं. तीसरा युवक घटना के बाद से गायब है.
Jharkhand Koderma News कोडरमा : प्रशिक्षु डीएसपी का दोस्त सौरभ उनका सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवा रहा था. इसी क्रम में गोली चल गयी. गोली पास खड़े उसके दूसरे दोस्त निखिल को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना चंदवारा थाना क्षेत्र की जवाहर घाटी के पास शुक्रवार की शाम में हुई. प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार बक्सर के सिमरी थाना के प्रभार में भी हैं और वह दो दिन की छुट्टी पर वहां से निकले थे. मृतक निखिल (25 वर्ष) बेऊर पटना बिहार का रहनेवाला है.
प्रशिक्षु डीएसपी और उनके एक दोस्त से पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है. डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी व उनके अन्य दोस्तों से विस्तृत पूछताछ की जायेगी. इसके बाद ही आगे कुछ बता सकते हैं. तीसरा युवक घटना के बाद से गायब है.
घटना के बाद घायल निखिल को जख्मी अवस्था में लेकर डीएसपी आशुतोष व सौरभ सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे. लेकिन तब तक निखिल की मौत हो गयी थी. सदर अस्पताल से तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को मिली. चंदवारा व तिलैया डैम ओपी की पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची. डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार सिंह व अन्य प्रशिक्षु डीएसपी और उसके दोस्त को लेकर खुद देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




