ePaper

मोमिन वह है जिसके हाथ व जबान से दूसरे सुरक्षित रहें : अरमान खान

Updated at : 05 Mar 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
मोमिन वह है जिसके हाथ व जबान से दूसरे सुरक्षित रहें : अरमान खान

इस्लाम ने शांति और सहनशीलता पर विशेष जोर दिया है. नबी करीम (स) ने फरमाया है कि मोमिन वह है जिसके हाथ और जबान से दूसरे सुरक्षित रहें.

विज्ञापन

जयनगर. इस्लाम ने शांति और सहनशीलता पर विशेष जोर दिया है. नबी करीम (स) ने फरमाया है कि मोमिन वह है जिसके हाथ और जबान से दूसरे सुरक्षित रहें. उक्त बातें कांग्रेस यूथ के जिला उपाध्यक्ष अरमान खान ने कही है. उन्होंने कहा कि इस्लाम पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने और रिश्तेदारी का ख्याल रखने पर जोर देता है. फरमाया गया कि वह व्यक्ति मोमिन नहीं जो स्वयं पेट भर खाये और उसका पड़ोसी भूखा रहे. (बुखारी) ये शिक्षाएं इस्लाम की दयालुता और समावेशिता से परिचित कराती है. रमजान केवल आत्मिक शुद्धता ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन की शिक्षा भी देता है. इस्लाम फिजूलखर्ची और पर्यावरण के दुरुपयोग को मना करता है. कुरआन में निस्संदेह अल्लाह फिजूलखर्चों को पसंद नहीं करता. रमजान-उल-मुबारक इस्लाम का वह उज्ज्वल चेहरा प्रस्तुत करता है, जो पूरी मानवता को भाईचारे, न्याय और दया का निमंत्रण देता है. यह महीना संदेश देता है कि इस्लाम प्रेम, सहिष्णुता और सार्वजनिक कल्याण का धर्म है. यदि रमजान की शिक्षाओं को समझा जाये, तो यह पूरी मानवता के लिए शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola