शेड निर्माण में अनियमितता, नगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 10:06 PM

विज्ञापन

शेड निर्माण में अनियमितता, नगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

डोमचांच. नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में बन रहे 19 लाख की लागत से तीन निर्माणाधीन शेड का निर्माण किया जा रहा है. इस कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की. निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि संवेदक को स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार ही निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की गुणवत्ता को लेकर इंजीनियर को गिट्टी का लैब टेस्ट कराने का निर्देश दिया. नगर अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola