प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटर के विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटर के विद्यार्थी सम्मानित

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी.

विज्ञापन

जयनगर. राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल जयनगर में समारोह आयोजित कर इंटर की परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय की छात्रा रोशनी कुमारी ने कला संकाय में कोडरमा जिला में दूसरा व सिमरन कुमारी ने जिला में तीसरा स्थान हासिल किया है. गीतांजलि कुमारी ने जिला में नौवां स्थान प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स संकाय की छात्रा निशाद फातिमा ने कोडरमा जिला में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी. मौके पर शिक्षक नरेंद्र नाथ यादव, संजय कुमार पांडे, सौरभ सुमन, सरयू प्रसाद यादव, अमित भारती, विक्रम रजक, रामप्रसाद पौडेल, अंजली कुमारी, परवेज मुशर्रफ, श्याम सुंदर यादव, किरण कुमारी, रवि रंजन वर्मा, अमित मिश्रा, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, शिव शंकर कुमार, शंभू शरण पंडित, सुजीत कुमार, उज्ज्वल महतो, ऋषि देव यादव, गोपाल कुमार, कैलाश चंद्र यादव एवं बहादुर पासवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola