शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:33 PM
शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक
कोडरमा . डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आम लोगों की शिकायतों पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. बैठक में एसी पूनम कुजूर, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीटीओ विजय कुमार सोनी, डीएसओ प्रदीप शुक्ला व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










