Koderma News: NH पर हादसे रोकने के लिए बड़ा प्लान, लगेंगे सोलर ब्लिंकर, कैट-आई और रम्बल स्ट्रिप

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा में अपर समाहर्ता ने सड़क सुरक्षा बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप और सोलर ब्लिंकर लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कोडरमा: अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उन्होंने एनएचएआइ के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, कैट-आई, सोलर ब्लिंकर समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

अपर समाहर्ता ने भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने और सड़क पर यातायात बाधित नहीं होने देने के निर्देश दिये. उन्होंने सर्विस रोड के आसपास जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध भूमि में डिजाइन के अनुरूप लोड-बेयरिंग ड्रेन बनाने को कहा.

बैठक में चंदवारा बाजार क्षेत्र में सर्विस रोड निर्माण में आ रही बाधाओं को स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर दूर करने का निर्देश दिया गया. वहीं सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तथा अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया.

दुर्घटना रोकने के लिए सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की. बैठक में एसडीओ निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, नगर परिषद झुमरीतिलैया के प्रशासक अंकित गुप्ता, नगर पंचायत कोडरमा के ईओ शंभू प्रसाद कुश्वाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola