होटलों व रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 May 2026 9:17 PM
झंडा चौक के होटल में गंदगी पर जुर्माना
झंडा चौक के होटल में गंदगी पर जुर्माना कोडरमा बाजार. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने झुमरी तिलैया और करमा स्थित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों व ठेला-खोमचों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में कई खाद्य कारोबारियों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया. इस पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संबंधित कारोबारियों को जल्द फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. वहीं झंडा चौक स्थित क्वालिटी होटल में गंदगी पायी गयी, जिस पर आर्थिक जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गयी. इसके अलावा कई फूड स्टालों में प्रतिबंधित चंपई रंग बरामद किया गया. इसके बाद उक्त रंग से बनाये गये जलेबी, चटनी, छोले समेत अन्य खाद्य सामग्रियों को तत्काल नष्ट कराया गया. तीन प्रतिष्ठानों से कोटपा एक्ट के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना वसूला गया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई बनाये रखने, धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित करने और मिलावटी सामान की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










