कन्हैया मिष्टान में आयकर विभाग का छापा

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धनबाद से आयी अधिकारियों की टीम ने दुकान पहुंच कर खरीद-बिक्री तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की

विज्ञापन

कोडरमा. शहर के मिठाई प्रतिष्ठान कन्हैया कन्फेक्शनर झुमरी तिलैया में रविवार को आयकर विभाग धनबाद की टीम ने छापा मारा. धनबाद से आयी अधिकारियों की टीम ने दुकान पहुंच कर खरीद-बिक्री तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान दुकान परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी. सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारियों द्वारा दुकान के वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात, बिल, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ की. जांच के दौरान प्रतिष्ठान के लीगल एडवाइजर ने आयकर अधिकारियों से अनुरोध किया कि जांच जारी रखते हुए ग्राहकों को दुकान में आने की अनुमति दी जाये. उनका कहना था कि यदि बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी, तो दुकान में रखी मिठाइयां खराब हो सकती हैं. हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी है और जांच प्रक्रिया जारी रखी. 2023 में भी हो चुकी है कार्रवाई : उल्लेखनीय है कि मार्च 2023 में भी आयकर विभाग ने इसी प्रतिष्ठान में छापेमारी की थी. उस समय जांच के बाद एडवांस टैक्स के रूप में बड़ी राशि वसूल की गयी थी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola