देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है होली

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है होली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जेजे कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जेजे कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिथलेश उपाध्याय ने शिक्षकों, कर्मियों व छात्र छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि यह देश की एकता, अखण्डता और सौहार्द्र का संदेश देता है. कार्यक्रम के दौरान एवीबीपी के कार्यकर्ताओं, कॉलेज के शिक्षकों, कर्मियों व छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया. मौके पर रितेश माधव, एवीबीपी के जिला संयोजक मिथलेश कुमार, वीरेंद्र कराटे, नितेश कुमार, आकाश कुमार, मिथुन कुमार, सन्तोष कुमार, प्रभात कुमार, सुनैना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola