किडजी में हिंदी व अंग्रेजी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

कक्षा प्रथम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के बीच हिंदी व अंग्रेजी वाचन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
झुमरीतिलैया. विशनपुर रोड स्थित किडजी विद्यालय में कक्षा प्रथम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के बीच हिंदी व अंग्रेजी वाचन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्रों ने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक विषयों पर अपने विचार रखे. छात्रों ने वाद-विवाद के माध्यम से अपने तार्किक क्षमता, भाषण कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न साहित्यिक रचनाओं, कविताओं और कहानियों का पाठ किया. प्रधानाध्यापिका ब्यूटी सिंह ने छात्रों को इसकी विशेषता बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिकाओं में बबीता सिंह, अंकित, अखिलेश, संदीप वर्णवाल, पृथ्वीराज, पुरवा सिन्हा, प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, पूजा, नेहा, माधुरी, नीतू सिन्हा, नेहा कुमारी, विनीता, राखी, रानी, चंचला, रिया, अंजलि, तमन्ना, जूली व ममता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




