ePaper

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन 21 से

Updated at : 13 Jun 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन 21 से

चतुर्थ जिला सम्मेलन 21 जून को एवं राज्य सम्मेलन 22 जून को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, झुमरीतिलैया के सभागार में होगा.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ जिला सम्मेलन 21 जून को एवं राज्य सम्मेलन 22 जून को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, झुमरीतिलैया के सभागार में होगा. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य संयुक्त सचिव शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि 21 जून को सम्मेलन में जिले से करीब 400 स्वास्थ्य कर्मी और 22 जून के सम्मेलन में राज्य से 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे. उदघाटन महासंघ के राज्य महामंत्री रामाधार शर्मा करेंगे. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार होंगे. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे, राज्य कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रमंडलीय संयोजक शशि कुमार पांडेय विशिष्ट अतिथि होंगे. राज्य सम्मेलन का उदघाटन राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा करेंगे. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय होंगे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्क्स फेडरेशन के नेता केपी राय विशिष्ट अतिथि होंगे. सम्मेलन में एनएचएम कर्मियों को 15 प्रतिशत अनुभव आधारित बोनस को वार्षिक बढ़ोतरी, एनएचएम अनुबंध, मानदेय व आउटसोर्स कर्मियों को एसबीआई से एक करोड़ दुर्घटना बीमा एवं पांच लाख का मुफ्त इलाज हेतु बीमा सुनिश्चित करने, एनएचएम कर्मियों का पद सृजन करते हुए समायोजन करने, सभी एनएचएम कर्मियों का इपीएफ के दायरे में लाने, चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति देने, लिपिक सहित सभी कर्मियों के लिए नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली बनाने समेत अन्य मांगों से संबंधित प्रस्ताव लिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola