ईटाय व कटैया पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ईटाय व कटैया पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

आपकी योजना आपकी सरकार के तहत सेवा के अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के ईटाय व कटैया पंचायत भवन में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार के तहत सेवा के अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, सीओ केशव प्रसाद चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, राशन कार्ड, सार्वजनिक पेंशन योजना, बाल विकास परियोजना आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये. मंईयां सम्मान योजना को लेकर सबसे अधिक आवेदन आये. दोनों पंचायतों का आधार कार्ड संसोधन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मंईयां सम्मान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, पशुधन विकास, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिरसा सिंचाई कूप, मनरेगा, आवास योजना आदि के दर्जनों आवेदन आये. वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से हरी सब्जियों के स्टॉल लगाये गये. वहीं गोदभरायी की रस्म अदा की गयी. मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रामाशीष चौधरी, बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत सचिव प्रफुल्ल सिंह, रंजीत यादव, शिवशंकर कुमार, सोनू कुमार, अंशुमान कुमार, रोजगार सेवक प्रेम कुमार, ब्रजेश यादव, मुखिया अमर कुमार, सुशीला देवी, बबलू कुमार, सोनी कुमारी, मनोज कुमार, नारायन राय ,एएनएम बेबी कुमारी, अजय कुमार, संगीता कुमारी, शैलेन्द्र शर्मा, नितिश कुमार, मदन सिंह, विपुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola