लायंस क्लब के दूसरी बार अध्यक्ष बने गजेंद्र

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लायंस क्लब ऑफ झुमरी तिलैया की बैठक

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. लायंस क्लब ऑफ झुमरी तिलैया की बैठक शिव वाटिका में डॉ हरि दर्शन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान नये सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से दूसरी बार गजेंद्र राम लायंस क्लब के अध्यक्ष चुने गये. डॉ सागर मणि सेठ को सचिव और विजय राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार सिंह और राकेश रंजन को जिम्मेदारी दी गयी. सुजीत कुमार अंबष्ठ को क्लब का एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया. साथ ही एलएन दिनेश कुमार को चैयरमैन, लीडरशिप राजीव कांत पांडेय को बनाया गया. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डॉ हरि दर्शन सिंह, उषा सिंह, संगीता, डॉ रचना गुप्ता, सुधा व रंजन कुमार को शामिल किया गया. इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया. डॉ हरिदर्शन सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 में लायंस क्लब ऑफ झुमरी तिलैया का गठन किया गया था. अपने स्थापना काल से ही लायंस क्लब कोडरमा जिले में लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola